फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Recovery is full, but facilities are far away

Balrampur News: वसूली भरपूर, मगर सुविधाएं कोसों दूर

Mon, 24 Apr 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Recovery is full, but facilities are far away
बलरामपुर। करोड़ों रुपये राजस्व देने वाले टैक्सी व बस स्टैंड बदहाली के शिकार हैं। शहर में तय स्टैंडों से वाहनों का संचालन नहीं किया जाता है। जिन स्थानों पर स्टैंड बनाए गए हैं, वहां यात्री सुविधाएं नदारद हैं। न तो यात्रियों के लिए बैठने का स्थान है और न ही पीने के लिए साफ पानी।
विज्ञापन



शहर के तुलसीपुर, गोंडा, उतरौला व बहराइच मार्ग पर प्रतिदिन तीन से चार हजार यात्री प्राइवेट वाहनों से यात्रा करते हैं। गोंडा व उतरौला जाने के लिए सुआंव पुल के पास, बहराइच जाने के लिए पीपल तिराहा तथा तुलसीपुर जाने के लिए मेजर चौराहे के पास टैक्सी स्टैंड स्थल निर्धारित किया गया है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से इन मार्गों पर स्टैंड तो बना दिए गए हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं है।
विज्ञापन



वाहनों की पार्किंग के लिए जगह न होने से वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं। धूप और बारिश में यात्रियों को जमीन पर बैठकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। आबर बस स्टैंड पर बने यात्री शेड अतिक्रमण का शिकार हैं। शेड में दुकान का संचालन किया जाता है। यात्री सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने कहा कि नगर में निर्धारित किए गए टैक्सी स्टैंड से ही वाहनों का संचालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फुटपाथ बने टैक्सी स्टैंड, सुविधाएं नदारद
भगवतीगंज निवासी गंगा शर्मा का कहना है कि टैक्सी स्टैंड पर कहीं टिन शेड तो कहीं पेयजल की व्यवस्था नहीं है। अगर किसी यात्री को स्टैंड पर थोड़ी देर तक वाहन का इंतजार करना है तो उसे दुकानों में वक्त गुजारना पड़ता है। तुलसीपार्क निवासी रमेश पांडेय का कहना है कि सिर्फ टैक्स के नाम पर शुल्क की वसूली तो की जाती है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर वाहन स्टैंडों पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नगर पालिका को इन स्टैंडों की नीलामी से करोड़ों रुपये आय होती है। पहलवारा निवासी अशोक पांडेय का कहना है कि मेजर चौराहे के पास सड़क पर ही वाहन खड़े करके सवारियां भरने से आए दिन जाम की समस्या बन जाती है। इस तरह न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधि।

देव कुमार मिश्र का कहना है कि सुआंव पुल के पास टैक्सी स्टैंड का बोर्ड तो लगा दिया गया, लेकिन यहां से वाहनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। वीर विनय चौराहे के पास टैक्सी सवारी बैठाती हैं, जिससे आए दिन लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed