फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Record rain of 17.6 mm in 24 hours

24 घंटे में 17.6 मिलीमीटर रिकार्ड हुई बारिश

Mon, 14 Jun 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Record rain of 17.6 mm in 24 hours
बलरामपुर। जिले में 24 घंटे के अंदर 17.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 15 व 16 जून को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले दो दिनों से हुई रिकार्ड बारिश के चलते सड़कें कीचड़ व गंदगी से लबालब हो गई है।
विज्ञापन

जिले के कई स्थानों पर बने डिपो पर बारिश का पानी भर जाने से लोगों के लिए आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। अच्छी बारिश होने से किसानों को काफी फायदा हुआ है। गन्ने की फसल के साथ-साथ धान की नर्सरी तैयार करने में किसानों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो दिनों से जिले में ऐसी बारिश हो रही है जैसे लगता है मानसून आ गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में 17.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि मौसम केंद्र लखनऊ की तरफ से 15 व 16 जून को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
15 व 16 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिजली व चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। जिला आपदा सलाहकार सचिन मदान ने बताया कि 2021 में अब तक 243.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो खेती किसानी के लिए सबसे अच्छी है।
बीते दो दिनों से भारी बारिश होने के चलते तुलसीपुर ब्लॉक के सेमरी खैरहनिया रोड के गंजडी समय माता मंदिर डिप पर पानी बह रहा है। डिप पर पानी भर जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 12 से अधिक गांवों के लोग इस रास्ते से रोजाना आवागमन करते है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में भारी बारिश होने के चलते सड़कें व गलियां कीचड़ और गंदगी से लबालब हो गई है। नगर क्षेत्र के लोगों को कीचड़ व गंदगी में आवागमन करना पड़ रहा है।
ग्रामीण बाजारों गैसड़ी, महराजगंज तराई, कौवापुर, ललिया, मथुरा बाजार, शिवपुरा, बरदौलिया, हरैया, महमूदनगर, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर, पेहर बाजार व महदेईया आदि में सड़कें कीचड़ व गंदगी से पट गई है। ग्रामीण बाजार के लोगों का हाल बेहाल है।
भारी बारिश होने के चलते राप्ती नदी व पहाड़ी नालों में उफान आने की संभावना जताई जा रही है। राप्ती नदी व पहाड़ी नालों में बाढ़ आने से जिले के करीब 350 गांव प्रभावित होंगे। बाढ़ का पानी आने से राप्ती नदी में कटान की भी समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

एडीएम ने बताया कि जिले के चारों नगर निकायों के ईओ और सभी गांवों में तैनात लेखपालों व ग्राम पंचायत सचिवों को निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी गांव में बारिश से यदि कोई समस्या आती है तो उसकी सूचना तत्काल कलेक्ट्रेट में संचालित कंट्रोल रूम पर दी जाए। बारिश के चलते जिले में अभी तक कहीं से भी जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed