फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rasgulla turned out to be poor, cheese and chhena were destroyed

Balrampur News: घटिया निकला रसगुल्ला, पनीर व छेना कराया नष्ट

Fri, 10 Nov 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rasgulla turned out to be poor, cheese and chhena were destroyed
बलरामपुर। दीपावली पर बाजारों में सेहत को बिगाड़ने वाली घटिया गुणवत्ता की मिठाई बिक रही है। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच पड़ताल में हुआ है। विभागीय टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में संचालित मिठाई व खाद्य सामग्री की बिक्री से जुड़ी दुकानों का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। इस दौरान इस दौरान घटिया व मानक विहीन मिला 40 किलोग्राम पनीर, 24 किलोग्राम डोडा बर्फी, 110 किलोग्राम चमचम, 85 किलोग्राम रसगुल्ला मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया गया। नष्ठ कराई गई सामग्री की कीमत 57 हजार 800 रुपये आंकी गई। यह जानकारी सहायक आयुक्त खाद्य योगेश कुमार त्रिवेदी ने दी।
विज्ञापन

बताया कि इस दौरान कई दुकानों आशंकित मिले खाद्य पदार्थों के नमूनों को सीज कर लैब जांच के लिए भी भेजा गया। सीएफएसओ विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि फैजाबाद को सप्लाई के लिए जा रही छेना मिठाई, चमचम, डोडा बर्फी व पनीर का नमूना भी संग्रह किया गया। भारत किराना स्टोर गोवर्धनपुर उतरौला से जीरा का नमूना जांच के लिए भेजा। इस दौरान घटिया मिला करीब 27 किलो जीरा मौके पर नष्ट भी कराया गया। इसके साथ ही शुभम मिष्ठान भंडार उतरौला से कलाकंद, ओम प्रकाश के यहां से चायपत्ती, माही स्वीट्स के यहां से छेना व खोवा का नमूना भी जांच के लिए लैब भेजा गया। कार्रवाई टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यवीर सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, शंकर दयाल तिवारी एवं श्रीराम मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed