फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rapti's water level started rising, posts activated

Balrampur News: राप्ती का बढ़ने लगा जलस्तर, चौकियां सक्रिय

Sat, 14 Sep 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Rapti's water level started rising, posts activated
बलरामपुर। नेपाल के पानी छोड़ने के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को राप्ती नदी खतरे के निशान से 49 सेमी नीचे बह रही है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

नेपाल में हुई बारिश के कारण 64 हजार क्यूसेक पानी राप्ती नदी में छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। वर्तमान में राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 104.620 मीटर से 49 सेमी नीचे (104.130मीटर) है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक राप्ती नदी का जल स्तर 15 सेमी बढ़ा है। सिसई घाट पर नदी का बहाव तेज हो गया है। प्रशासन ने जलस्तर को देखते हुए राजस्व, पुलिस, मेडिकल, बाढ़ खंड की टीमों को अलर्ट कर दिया हैै। तटबंधो की निगरानी बढ़ाई गई है। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बाढ़ राहत एवं बचाव से सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड पर एवं क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed