फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rapti water level decreased, culvert washed away in flood water

Balrampur News: राप्ती का जलस्तर घटा, बाढ़ के पानी में पुलिया बही

Thu, 22 Aug 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Rapti water level decreased, culvert washed away in flood water
बलरामपुर के देवपुरा-करंगौलिया मार्ग पर ​बाढ़ के पानी में बही पुलिया। 
हरैया सतघरवा/ बलरामपुर। नेपाल में बारिश बंद होने से राप्ती नदी का जलस्तर घटने लगा है। 24 घंटे में राप्ती नदी 30 सेंटीमीटर नीचे आ गई है। बुधवार को राप्ती का जलस्तर 104.480 मीटर दर्ज किया गया। वैसे कई गांवों के रास्तों पर पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरैया में देवपुरा करंगौलिया मार्ग पर बनी पुलिया बाढ़ के पानी में बह गई। वहीं, प्रशासन का दावा है कि कोई भी गांव बाढ़ से प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा विकासखंड के देवपुरा करंगौलिया मार्ग पर बनी पुलिया बाढ़ के पानी में बह गई है। इस कारण करंगौलियां गांव टापू बन गया है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालक राम यादव ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क का डमरीकरण कराया था, लेकिन जर्जर पुलिया की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण समीम, उदयराज, साधू, मुन्नू, सहजराम, कल्लू तथा संतराम आदि लोगों ने बताया गांव तक अब कोई साधन नहीं पहुंच सकता है। बाहर जाने के लिए बाढ़ के पानी से होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। मौके पर पीडब्ल्यूडी के जेई को भेजा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। एडीएम प्रदीप कुमार का कहना है कि वर्तमान में राप्ती नदी का जलस्तर घट रहा है। कोई भी गांव बाढ़ से प्रभावित नहीं है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। कटान प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए लेखपालों को सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed