फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rapti river's flood

बभनपुरवा गांव में राप्ती का कहर, कटान की जद में है कई घर

Thu, 11 Jul 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
rapti river's flood
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। उतरौला तहसील क्षेत्र के बभनपुरवा गांव में राप्ती नदी की कटान शुरू हो गई है। कई लोगों के घर कटान की जद में आ गए हैं। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। कई परिवार पलायन की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासन ने गांव में कटान रोकने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों से हो रही बारिश के चलते राप्ती नदी ने भी अब कहर ढाना शुरू कर दिया है। जलस्तर बढ़ने से बभनपुरवा गांव में कटान तेज हो गई है। ग्रामीण मनोरम, रामवृक्ष, मुरली, परमात्मा, नरसिंह, महेश व सतुगुरु ने बताया कि उनके घरों में कटान शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वह लोग अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। पूरे गांव के लोग भयभीत हैं। ग्राम प्रधान विजय पाल यादव ने बताया कि बीते सालों में भी नदी ने गांव में कटान की थी। कई बार प्रशासन से कटान रोकने का ठोस उपाय किए जाने की मांग भी की गई, लेकिन प्रशासन ने हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पूरे गांव के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। इस संबंध में एसडीएम उतरौला एके गौड़ ने बताया कि राजस्वकर्मी गांव में कैंप कर रहे हैं। बांस तथा बालू भरी बोरियां डालकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed