{"_id":"623f5a619b67bb59a94afb00","slug":"ramzan-balrampur-news-lko623275416","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में बेहतर रहेगी नगर पालिका की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में बेहतर रहेगी नगर पालिका की व्यवस्था
विज्ञापन
ोटो-7-बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शुरू हो रहे पाक माह रमजान में बलरामपुर नगर पालिका की सफाई, प्रकाश व जलापूर्ति आदि की व्यवस्था बेहतर रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ ने शहर के मुस्लिम धर्मगुरुओं तथा गणमान्य लोगों से सुझाव लिया है।
बीते दिन नगर पालिका परिषद में आयोजित रमजान तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि नगर पालिका सभी धर्मों के प्रमुख त्योहारों में बेहतर व्यवस्था करती है। रमजान माह में पानी की आपूर्ति, रोड लाइट, सफाई व जरूरी निर्माण कार्य रोजा शुरू होने से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। ईओ राकेश जायसवाल ने बैठक में आए मुस्लिम धर्मगुरुओं व गणमान्य नागरिकों से सुझाव लिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके सुझाव पर शीघ्र अमल किया जाएगा।
सभी मस्जिद, मजार, मदरसा, ईदगाह, कब्रिस्तान आदि के पास साफ सफाई व पानी की आपूर्ति व रोड लाइट चाक चौबंद की जाएगी। बैठक में शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी, मुफ्ती अब्दुल सलाम, सैय्यद अहमद रजा, नगर कोतवाल संजय दूबे, सभासद नजीर रायनी, वकील अंसारी, यासमीन तथा जेई सिविल बहोरन सिंह, सहायक अभियंता जल व प्रकाश भरत सिंह वर्मा तथा सफाई प्रभारी सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।