{"_id":"5fde25868ebc3e3f3317de1d","slug":"ram-vivah-celebrated-with-joy-balrampur-news-lko5556969162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाया राम-विवाह महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाया राम-विवाह महोत्सव
विज्ञापन
बलरामपुर। राम विवाह पर्व जिलेभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को जगह-जगह राम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। राम विवाह के दिन तुलसीपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर एवं बिजलीपुर के बिजलेश्वरी देवी मंदिर में बच्चों का मुंडन व कर्णछेदन संस्कार कराने के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। घरों में श्रद्धालुओं ने भगवान राम व माता सीता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्घि का आशीर्वाद मांगा।
धर्मग्रंथों के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम व माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इस तिथि को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है।
विवाह पंचमी के दिन भगवान राम व माता सीता के वैवाहिक स्वरूप वाली प्रतिमा की स्थापना करके लाल वस्त्र अर्पित करने, भगवान राम व सीता का गठबंधन करवाने तथा फेरे सिंदूर व मंगलसूत्र की रस्म पूरी करने के बाद प्रसाद बांटने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि को भगवान राम का विवाह संपन्न कराने अथवा उसमें शामिल होने से कुंडली के दोषों का निवारण होता है।
विज्ञापन
भगवान राम के आशीर्वाद से विवाह बाधा दूर होती है। गृह क्लेश का निवारण होता है और घर में सुख समृद्धि आती है। इसी मान्यता के अनुरूप शनिवार को जिलेभर में राम विवाह की धूम रही। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर एवं बिजलेश्वरी देवी मंदिर सहित जिले के अन्य देवी मंदिरों में भगवान राम व माता सीता की पूजा अर्चना करने तथा बच्चों का मुंडन व कर्णछेदन संस्कार कराने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास जी महराज ने श्रीराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया। मंदिर में पूरे दिन श्री सीताराम नाम संकीर्तन व भजन का गायन हुआ।
रेहरा ब्लॉक के ग्राम विशुनपुर खरहना स्थित हनुमान पोखरा प्रांगण में पांच दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रो के साथ फीता काटकर भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह पिंकू ने किया।
महोत्सव में अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्रीगणेश व भगवान विष्णु की झांकी सजाने के साथ-साथ भगवान श्रीराम व माता सीता के विवाह का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर शिव दयाल शुक्ल, डीके गुप्ता, अमिरका चौहान, जगन्नाथ यादव, राम सजीवन वर्मा व रामू दयाल आदि मौजूद रहे।