फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rally raised road safety

रैली से जगाई सड़क सुरक्षा की अलख

Sat, 11 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rally raised road safety
बलरामपुर। रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा का आम जनमानस को पाठ पढ़ाया गया। 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का सदर विधायक पल्टूराम ने शुभारंभ किया। सीएमएस इंटर कॉलेज के 60 छात्रों की टोली को स्पोर्ट्स स्टेडियम से सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर बेहद सजग है। लोगों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सरकार की तरफ से जन जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसी के तहत 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू कराया गया है। छात्रों की टोली लोगों को जागरूक करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम से पीपल तिराहा व वीर विनय चौराहा पहुंची।
विज्ञापन

टोली ने सभी लोगों से यातायात के नियमों का अनुपालन करने की अपील की। जिला क्रीड़ाधिकारी एमएच चौधरी, प्रधानाचार्य सीएमएस इंटर कॉलेज केपी यादव ने भी कार्यक्रम की सराहना की। एआरटीओ अरविंद यादव व यात्री कर अधिकारी प्रेम चंद्र की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने के लिए कराए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed