फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Raj family distributed medicines in flood affected villages

बाढ़ प्रभावित गांवों में राज परिवार ने बांटी दवाएं

Mon, 27 Sep 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Raj family distributed medicines in flood affected villages
बलरामपुर। बाढ़ का प्रकोप कम होने के बाद राप्ती नदी के तटवर्ती गांवों में संक्रामक रोग का प्रकोप शुरु हो गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बलरामपुर राज परिवार की तरफ से बीते दिन प्राथमिक विद्यालय शेखापुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के सेहत की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ बलरामपुर के महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि गांव में बाढ़ का प्रकोप थमने के बाद संक्रामक रोगों ने पांव पसारना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में गांव के गरीब व जरूरतमंदों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज परिवार की तरफ से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लखनऊ से बुलाई गई है। विशेषज्ञ डाक्टर ग्रामीणों के सेहत की जांच मुफ्त करेंगे और उचित परामर्श भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसीक्रम में लखनऊ से आए हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज श्रीवास्तव, मेजर डॉ. कृष्णा द्विवेदी, डॉ. राजेश चतुर्वेदी, डॉ. लोकेश अग्रवाल, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. अखिलेश गुप्ता व स्थानीय डॉ. प्रांजल तिवारी ने मरीजों के ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर सहित संक्रामक बीमारियों की जांच की।

परीक्षण के बाद मरीजों को राज परिवार की तरफ से दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर बलरामपुर राज परिवार के सचिव कर्नल आरके मोहंता, एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, लालमणि यादव, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. तारिक, डॉ. अशना श्रीवास्तव, सुमित व ओम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed