{"_id":"6323677f8493e3552177eda5","slug":"rain-increased-trouble-water-and-water-from-city-to-villages-balrampur-news-lko6485026165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई परेशानी, शहर से गांवों तक पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई परेशानी, शहर से गांवों तक पानी-पानी
विज्ञापन
बलरामपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर से लेकर गांवों तक पानी ही पानी दिख रहा है। सड़कें तालाब बन गई हैं। गलियों में कीचड़ व गंदगी से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। कई स्कूलों के परिसर में जलभराव हो गया है। बारिश के साथ तेज हवा चलने से सैकड़ों गांवों की बिजली भी गुल हो गई। वहीं, तेज हवा से खेतों में गन्ने की फसल बिछ गई है।
गुरुवार को भारी बारिश के चलते नगर मुख्यालय में गोंडा जाने वाली मुख्य सड़क पर नगर कोतवाली के पास जलभराव हो गया। इसी तरह नई बस्ती, चिकनी, तुलसी पार्क, नई बाजार, सिविल लाइंस, अली जान पुरवा आदि मोहल्लों में लोगों को कीचड़ व पानी के बीच से गुजरना पड़ा। अली जान पुरवा के कई घरों में बारिश का पानी भर गया। मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली के गेट पर खुद नाली साफ कर जलनिकासी कराई। बारिश के चलते गैसड़ी बाजार के पास नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर भी पानी भर गया।
कंपोजिट विद्यालय पेहर, प्राथमिक विद्यालय सुखरामपुर, प्राथमिक विद्यालय शिवपुरा समेत कई स्कूल परिसरों में पानी भरा रहा। जिले की प्रमुख नकदी फसल गन्ने को तेज हवा के बीच हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। बारिश के चलते सैकड़ों गांवों में बिजली की आंखमिचौली 24 घंटे से जारी है। नगर में भी करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश व जलभराव के चलते लता वाली हरी सब्जियों की फसल चौपट होने की आशंका है। लौकी, खीरा, तरोई, करेला आदि की फसल जलभराव के चलते सड़ सकती है। आने वाले दिनों में इन सब्जियों की कीमत बढ़ने की संभावना काफी बढ़ गई है। सब्जी व्यवसायी कलीम ने बताया कि बारिश के चलते लता वाली सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है।