फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rain accompanied by storm, teenager died due to lightning

Balrampur News: आंधी के साथ हुई बारिश, बिजली गिरने से किशोरी की मौत

Fri, 16 May 2025 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 May 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by storm, teenager died due to lightning
बलरामपुर के गनेशपुर मार्ग पर गिरा पेड़।-संवाद
बलरामपुर। तराई में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे बादल छा गए। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली गिरने से तुलसीपुर क्षेत्र के चौधरीडीह गांव निवासी जमीदार अली की 13 वर्षीय पुत्री रीना खातून की मौत हो गई। उस समय वह बारिश में खेल रही थी। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन से निर्धारित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

आंधी और बारिश से सैकड़ों पेड़ जमींदोज हो गए। बिजली के कई पोल भी गिर गए। कई घरों के छप्पर उड़ गए। बड़े-बड़े पेड़ गिरने से कई मार्गों पर आवागमन बाधित रहा। बारिश से जायद की फसलों को तो फायदा हुआ है, लेकिन आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से जेठ में पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत भी मिली। पचपेड़वा-जुड़ीकुइयां से गनेशपुर जाने वाली सड़क पर फजले रहमनिया इंटर कॉलेज के पास पेड़ गिर गया। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। क्षेत्रवासियों ने घंटों मशक्कत कर पेड़ काटकर हटाया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लाॅक के ग्राम गिरगिटही में आंधी के चलते बिजली के दो पोल गिर गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन को सूचना दी गई है। तुलसीपुर-सिरसिया मार्ग पर महमूदनगर बाजार में सड़क पर पेड़ गिर गया। अहलादडीह स्थित भट्ठे के पास सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के चलते आम की फसल को नुकसान हुआ है। बागवान राजा, राहुल व इरफान आदि ने बताया कि आम के फल बड़े हो गए हैं। आंधी में गिरे फलों के दाम कम मिलते हैं। शुक्रवार को आई आंधी के चलते 20 फीसदी तक आम गिर गए। गो आश्रय केंद्र सिंकरदरबोझी गांव में सीमेंटेड शेड भी टूटकर गिर गया।

500 गांवों की बिजली गुल
शुक्रवार को आंधी व बारिश से तराई क्षेत्र के करीब 500 गांवों में बिजली गुल हो गई। पोल व तार टूटने के कारण ग्रामीण अंधेरे में ही रात काटने को विवश हुए। ग्रामीण पप्पू कनौजिया, राजेंद्र, अशरफ अली, मोहित देव पांडेय, राजाराम व महेश कुमार आदि ने बताया कि बिजली के तारों पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। आंधी व बारिश के बाद बिजलीकर्मी लाइनों की मरम्मत में जुट गए। अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर पोल व तार टूटे हैं। इनकी मरम्मत कराकर शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहसील से नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। जिलाधिकारी को पूरी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed