{"_id":"6421e06bbe1d08e37700d63b","slug":"rahul-fighting-alone-with-dictatorial-government-balrampur-news-c-13-1-151535-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तानाशाह सरकार से अकेले लड़ रहे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तानाशाह सरकार से अकेले लड़ रहे राहुल
Mon, 27 Mar 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। अंबेडकर तिराहे पर संकल्प सत्याग्रह करके पदयात्रा निकाली। बाद में वीर विनय चौराहे पर प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
अंबेडकर तिराहे पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है। अकेले राहुल गांधी जनता के मुद्दों पर इस तानाशाही सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं। अडानी के खिलाफ जांच की मांग से भाजपा सरकार बौखलाई हुई है।
महिला जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबा रही है। उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। जनता सरकार के इस मंसूबे को समझ गई है।
विज्ञापन
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपांकर सिंह ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है। राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया तो उन पर कार्रवाई कर दिया गया। यह उचित नहीं है।
पीसीसी डॉ. पंकज गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, जिला महामंत्री विनय कुमार मिश्र व घनश्याम मिश्र ने भी सत्याग्रह को संबोधित करते हुए सरकार की नाकामियों को उजागर किया।
सत्याग्रह के बाद कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर वीर विनय चौराहे पर प्रदर्शन किया। यहां पर विपक्षी राजनीतिक दलों के नेेताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर को सौंपा।
इस मौके पर अमिरका प्रसाद, राशिद अजीज रानू, परवेज खान, अवधेश पाल सिंह, प्रतीक मिश्र, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।