फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Raghuveer and Priyanka won the cross country race

Balrampur News: क्राॅस कंट्री दौड़ में रघुवीर व प्रियंका ने मारी बाजी

Mon, 27 Jan 2025 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Raghuveer and Priyanka won the cross country race
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में ​खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में रघुवीर तथा बालिका वर्ग में प्रियंका उपाध्याय ने सबसे तेज दौड़कर बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में बालक वर्ग की पांच किलोमीटर तथा बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर एसडीएम संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग में रघुवीर गिरि प्रथम, विकास यादव द्वितीय व वीरेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रियंका उपाध्याय को पहला, कंचन को दूसरा तथा अनुष्का सिंह को तीसरा स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियों को एसडीएम व जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने प्रमाणपत्र, ट्रैकसूट व मेडल देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में 32 एवं बालिका वर्ग में 17 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उप जिला खेल अधिकारी कमाल अहमद, प्रवेश कुमार रावत, नागेंद्र गिरि, सूरज कुमार, हिना खातून व पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed