{"_id":"6b008bc81cbb1d51520de30b","slug":"questions-on-moral-education-and-environmental-studies-were-interesting-while-the-science-questions-proved-time-consuming-balrampur-news-c-99-1-slko1018-158088-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नैतिक शिक्षा व पर्यावरण अध्ययन के प्रश्न रहे रोचक, विज्ञान के प्रश्नों में लगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नैतिक शिक्षा व पर्यावरण अध्ययन के प्रश्न रहे रोचक, विज्ञान के प्रश्नों में लगा समय
Fri, 20 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26- नगर स्थित परिषदीय विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत विभाग
बलरामपुर। जिले के 1,815 परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को भी दो पालियों में अर्धवार्षिक परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 1,86,936 विद्यार्थियों के सापेक्ष 1,66,533 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 20,403 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चों ने नैतिक शिक्षा एवं पर्यावरण अध्ययन विषय के प्रश्नपत्र को रोचक बताया। वहीं, कक्षा छह के परीक्षार्थियों को विज्ञान के प्रश्नपत्र को हल करने में काफी समय लगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के चौथे दिन पहली पाली में प्राथमिक वर्ग के कक्षा तीन, चार व पांच के विद्यार्थियों ने कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा विषय की परीक्षा दी। वहीं, कक्षा छह के विद्यार्थियों ने विज्ञान का प्रश्नपत्र हल किया। कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों ने इसी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा दी।
दूसरी पाली में केवल उच्च प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा देते हुए प्रकृति व पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर लिखे।
विज्ञापन
परीक्षा में प्राथमिक वर्ग के कुल 1,17,495 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,03,729 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 13,766 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह उच्च प्राथमिक वर्ग यानी कक्षा छह से आठ तक में 69,441 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 62,804 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 6,637 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 20,403 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
बीएसए ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।