फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Quacks were running hospitals without license, two sealed

Balrampur News: बिना लाइसेंस अस्पताल चला रहे थे झोलाछाप, दो सील

Fri, 29 Aug 2025 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Quacks were running hospitals without license, two sealed
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित दो निजी अस्पतालों पर छापा मारा। जांच में बिना लाइसेंस संचालन की पुष्टि होने पर दोनों को सील कर दिया गया। निजी अस्पतालों से लाखों की दवाएं भी बरामद हुई हैं, जिनकी जांच विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीएमओ संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरैया सतघरवा क्षेत्र के महमूदनगर बाजार में कार्रवाई की। यहां छोलाछाप हरिशंकर और फारूक अस्पताल का संचालन कर रहे थे। जांच में सामने आया कि हरिशंकर डी फार्मा प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है, जिसके पास न तो डिग्री है और न ही प्राइवेट प्रैक्टिस की अनुमति। इसके बावजूद वह डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहा था।
विज्ञापन

वहीं फारूक के पास भी किसी तरह का डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं थी। इसके बावजूद उसने छह बेड का मिनी अस्पताल बना रखा था। दोनों अस्पतालों से कई नामी कंपनियों की लाखों रुपये की दवाइयां बरामद हुईं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की जान के लिए गंभीर खतरा बताते हुए तुरंत अस्पतालों को सील कर दिया। दोनों संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। विधिक कार्रवाई भी की तैयारी की जा रही है। इस दौरान तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र और पटल सहायक राजेश हंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
जिले में बीते कुछ महीनों में स्वास्थ्य विभाग लगातार ऐसे फर्जी अस्पतालों और क्लीनिक पर शिकंजा कस रहा है। हाल ही में उतरौला, तुलसीपुर और गैसड़ी क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित अस्पताल और झोलाछाप पर कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed