फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Qawwaali

छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके...

Thu, 08 Sep 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Qawwaali
बलरामपुर। सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके की तरफ से गुरुवार को एमएलके महाविद्यालय सभागार में वारसी बंधुओं की कव्वाली का आयोजन किया गया। वारसी बंधुओं से गायन की बारीकियां सीखते हुए छात्र-छात्राओं ने कव्वाली का भरपूर आनंद भी उठाया।
विज्ञापन

कव्वाली का शुभारंभ देश के प्रख्यात कव्वाल मोहम्मद अहमद खान वारसी, महाविद्यालय प्रबंध समिति की सचिव लेेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता, प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, पूर्व प्राचार्य प्रो. आरके सिंह व मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह ने दीप जलाकर किया। बंधु ग्रुप के मुख्य कलाकार मोहम्मद अहमद खान वारसी ने कव्वाली की विविधताओं के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए उसकी बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने सूफी कव्वाली दमादम मस्त कलंदर... एवं छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके... सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

वारिस नवाज, हामिद हुसैन व गुलाम रसूल ने कोरस से समां बांध दिया। वहीं, खालिद खान ने हारमोनियम, अरशद ने तबला व नबी हुसैन ने ढोलक से बेहतरीन संगत देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। बहुत कठिन है डगर पनघट की... और अल्लाह हू, अल्लाह हू, अल्लाह हू... आदि कव्वाली का छात्र-छात्राओं ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने वारसी बंधुओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कलाकारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी भी अपनी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति का लोहा पूूरी दुनिया को मनवा सकते हैं। कार्यक्रम के लिए स्पिक मैके के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये संस्था युवाओं को संस्कृति व संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करती है।

कार्यक्रम का संचालन एमए की छात्रा महिमा सोनी ने किया। स्पिक मैके की महाविद्यालय इकाई की कोआर्डिनेटर प्रो. रेखा विश्वकर्मा, सांस्कृतिक निदेशक डॉ. अनामिका सिंह एवं जिला संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. डीके चौहान ने कलाकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्पिक मैके उत्तर प्रदेश की वाइस चेयरपर्सन डॉ. नीरजा शुक्ला, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. पीसी गिरि, डॉ. प्रखर त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed