फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Purchasing agencies to expedite paddy procurement

धान खरीद में तेजी लाएं क्रय एजेंसियां

Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Purchasing agencies to expedite paddy procurement
बलरामपुर। जिले के 25 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो चुकी है। बाकी बचे आठ क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान प्रभारियों से संपर्क कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में करीब 30 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। चार क्रय एजेंसियों को 28 फरवरी तक 20900 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य पूरा करना है इसलिए सभी क्रय एजेंसियां धान खरीद में तेजी लाएं।
विज्ञापन

एडीएम/धान खरीद के नोडल अधिकारी राम अभिलाष ने बुधवार को जिले के दो क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह बातें कही। धान क्रय केंद्र प्रेमनगर तुलसीपुर में धान साफ करने की मशीन न होने की शिकायत प्रभारी ने की।
विज्ञापन

एडीएम ने डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी को धान साफ करने वाली मशीन तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। धान क्रय केंद्र बैरागीपुरवा तुलसीपुर का भी एडीएम ने निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम को डिप्टी आरएमओ ने बताया कि 28 फरवरी तक खाद्य विभाग को 3000 एमटी, पीसीएफ को 8000 एमटी, यूपीएसएस को 9500 एमटी व भारतीय खाद्य निगम को 400 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। जिले के तीनों तहसीलों में करीब 2200 किसानों ने धान बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है।
एडीएम के साथ तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार स्तर से ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों का सत्यापन किया जा रहा है। धान खरीदने के लिए चार क्रय एजेंसियां जिले में 33 क्रय केंद्र संचालित कर रही हैं।

दो दिनों में 25 क्रय केंद्रों पर करीब 30 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। बाकी बचे आठ केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान प्रभारियों से संपर्क कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि धान में नमी होने के चलते सुखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed