फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   pul damaged

पुलिया ध्वस्त होने से आवागमन ठप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
pul damaged
ोटो-10-बलरामपुर के लमुइया मार्ग पर टूटी पुलिया के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। पुलिया ध्वस्त होने से 12 से अधिक गांवों का आवागमन ठप है। गिट्टी लदे ट्रक से बीते दिनों लमुइया मार्ग की पुलिया टूट गई थी। क्षेत्रवासियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ध्वस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी छोटकू, कल्लू, हरिश्चंद्र लाल, राधेश्याम मिश्र, रामनरेश, ननकऊ वर्मा, मनोज कुमार, शीतला प्रसाद, कमल नरायन, अब्दुल कलाम आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि फत्तेनगरा गांव जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान गिट्टी लदे ट्रक से लमुइया गांव जाने वाली मार्ग की पुलिया ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन ठप पड़ा है। पुलिया दुरुस्त कराने के लिए कई बार संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed