फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Public disappointed with jam, hope for overbridge

Balrampur News: जाम से जनता निराश, ओवरब्रिज की आस

Mon, 27 Mar 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Public disappointed with jam, hope for overbridge
बलरामपुर। शहर के बीच से गुजरने वाले गोरखपुर-गोण्डा रेलमार्ग पर जैसे ही कोई ट्रेन गुजरती है, एक साथ दोनों प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन ठहर हो जाता है। ट्रेन जाने के बाद भी लोगों को सड़क पर लगने वाले जाम से घंटों जूझना पड़ता है। सुबह 10 बजे के आसपास यदि कोई ट्रेन आती है तो बहराइच मार्ग पर जाने वाले विद्यार्थी, वकील एवं आफिसों में काम करने वाले कर्मचारियों को आवागमन में काफी असुविधा झेलनी पड़ती है। यह समस्या रोज की है, लेकिन न तो अफसर इस तरफ ध्यान दे रहे हैं और न जनप्रतिनिधि ही समस्या का निराकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोण्डा रेलमार्ग का निर्माण आजादी के पहले हुआ था। उस समय शहर की आबादी बहुत कम थी। समय के साथ शहर की आबादी काफी बढ़ गई, लेकिन रेलवे क्रासिंग बंद होने पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। कोई भी ट्रेन आने पर झारखंडी रेलवे क्रासिंग व संतोषी माता मंदिर रेलवे क्रासिंग बंद हो जाती है। रेलवे क्रासिंग बंद होते ही शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। रेलवे लाइन पार कर रहे वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। ट्रेन जाने के बाद भी घंटों जाम लगा रहता है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed