फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Protest of lawyers in front of Tehsil Gate

Balrampur News: तहसील गेट के सामने वकीलों का प्रदर्शन

Fri, 13 Jan 2023 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Protest of lawyers in front of Tehsil Gate
बलरामपुर। लेखपाल व अधिवक्ताओं का विवाद तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को वकीलों ने प्रदर्शन करके 17 व 19 जनवरी को मुख्यमार्ग जाम करने की चेतावनी दी। मांगें पूरी न होने पर 21 जनवरी से जेल भरो आंदोलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में शुक्रवार को वकीलों ने जुलूस निकालकर तहसील गेट के सामने मुख्य सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। अध्यक्ष ने प्रशासन पर मामले में अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि तहसील के अधिकारी मामले को अनावश्यक तूल दे रहे हैं। मारकंडेय मिश्र ने कहा कि वकीलों की मांगें पूरी न होने पर आमरण अनशन किया जाएगा। क्रमिक अनशन पर राम सुंदर यादव, शाह आलम, राम किशोर मिश्र, राम सिंह, फसीउज्जमा, दीपक श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, रामशंकर मौर्य, निजामुद्दीन सिद्दीकी व प्रवेश गुप्त बैठे। वकीलों के आंदोलन के चलते वादकारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ ने 17 जनवरी को तहसील गेट के सामने मुख्य सड़क पर व 19 जनवरी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चक्काजाम कर विरोध जताने का निर्णय लिया। समस्या का हल नहीं निकला तो 21 जनवरी से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

शुक्रवार को आंदोलन में राम चंदर जायसवाल, स्वतंत्र प्रकाश मौर्य, इशरत अबरार, नसीम अहमद, रामराज यादव, राज मणि तिवारी, डीएन सिंह, सूर्य लाल गुप्त, गुरुप्रसाद व निजाम अंसारी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed