{"_id":"5f78acd48ebc3e9bad320f27","slug":"protest-of-bhim-army-to-bring-justice-to-the-daughter-balrampur-news-lko543365816","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए भीम आर्मी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए भीम आर्मी का प्रदर्शन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी की शिकार बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए शनिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन भी मैदान में उतरी। भीम आर्मी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।
आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया, बलरामपुर जिलाध्यक्ष लालजी लहरी, बहराइच जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार आजाद, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष रामकुमार बौद्ध, बबलू गौतम, अब्दुल नासिर, जेपी सिंह आजाद व अमरनाथ भारती आदि ने गैसड़ी बाजार में प्रदर्शन करते बिटिया को हरहाल में इंसाफ दिलाए जाने की मांग की। साथ ही परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद, मकान तथा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की भी मांग की। कहा कि केंद्र व प्रदेश की ढोंगी सरकार अब नहीं चलेगी। महिलाओं और बेटियों पर लगातार अत्याचार हो रहा है।
कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धाजंलि
महराजगंज तराई बाजार में युवा कांग्रेस मध्यजोन के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य दीपांकर सिंह की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। जिला पंचायत सदस्य ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपहरण व दुष्कर्म की घटनाएं दिनो दिन बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर उपेंद्र त्रिपाठी, वीर बहादुर यादव, विजय राना, प्रशांत व सौरभ आदि मौजूद रहे। इसी तरह अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने बीते दिन हाथरस व गैसड़ी में बेटियों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
संघ के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल, गोमती, दीपक, राजेन्द्र, ध्रुव व सोनू आदि हाथों में मोमबत्ती लेकर पैदल मार्च करते हुए वीर विनय चौराहे पर पहुंचे। यहां पर बेटियों को न्याय दिलाए जाने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। संघ के कार्यकर्ता वीर विनय चौराहे से लौटकर पुन: अंबेडकर तिराहा पहुंचे। डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के चारो तरफ मोमबत्ती जलाकर बेटियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।