{"_id":"64d52f60237366d25007b504","slug":"protest-against-the-suspension-of-cleaning-heroes-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1812-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सफाई नायकों के निलंबन के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सफाई नायकों के निलंबन के विरोध में धरना
विज्ञापन
बलरामपुर। सफाई नायकों के निलंबन सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को सफाईकर्मियों ने नगर पालिका गेट पर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में 15 अगस्त तक सिर्फ एक शिफ्ट में कार्य करते हुए दोपहर के बाद सफाई कार्य न करने का एलान किया। साथ ही चेताया कि इसके बाद भी मांगें न मानी गई तो 16 अगस्त से नगर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह ठप करते हुए अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ बलरामपुर इकाई के अध्यक्ष पप्पू लाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर पालिका गेट पर एकत्रित हुए सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी न्यायोचित मांगों की अनदेखी कर उत्पीड़न कर रहा है। इसके चलते ही बिना नोटिस दिए ही पांच सफाई नायकों को निलंबित करने की कार्रवाई भी की गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों के बकाया वेतन, जनवरी 2023 से बकाया महंगाई भत्त, ठेका कर्मचारियों का ईपीएफ नंबर व बरसात और ठंड में मिलने वाली वर्दी का वितरण भी नहीं किया जा रहा है।
संघ के संरक्षक किशोरी लाल ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को देखते हुए सभी सफाईकर्मी 15 अगस्त तक सिर्फ दोपहर तक ही सफाई कार्य कर नगर पालिका गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी अगर प्रशासन न माना तो 16 अगस्त से शहर में सफाई कार्य को पूरी तरह ठप करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने को कर्मचारी बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में सफाई नायक रामू, मजीद, माता, रामधनी, राकेश, दिनेश, आनंद, अरविंद, निखिल, दीपक व तारा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।