फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Proposal for development works of 10 crores in the first board meeting

Balrampur News: पहली बोर्ड बैठक में 10 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव

Tue, 20 Jun 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Proposal for development works of 10 crores in the first board meeting
बलरामपुर के नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में मौजूद सदर विधायक पल्टूराम व अन्य।
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर की पहली बोर्ड बैठक मंगलवार को कार्यालय सभागार में हुई। इसमें चालू वित्तीय वर्ष में 21 सड़क व 18 नालों के निर्माण व मरम्मत कार्य के कुल 10 करोड़ के बजट का प्रस्ताव पेश किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बोर्ड बैठक में नगरवासियों की मांग पर चार मोहल्ला, एक पार्क और पांच सड़कों का नाम बदले जाने का प्रस्ताव किया, जिसे सभी सभासदों ने एक मत होकर सहमति जताई।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक की शुरुआत में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने अध्यक्ष के साथ सदर विधायक पल्टूराम सहित सभी नवनिर्वाचित सभासदों का स्वागत किया। अध्यक्ष ने बरसात से पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई कराने के पर जोर दिया, ताकि बारिश में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। बोर्ड बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में जर्जर व इंटरलाॅकिंग वाले मार्ग पर सड़क निर्माण कराने और आबादी के अनुसार पतली नालियों का चौड़ीकरण कराए जाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया गया है। नगरवासियों के शिकायत व सुझाव के लिए दो नए नंबर 8423081227, 8542978067 भी जारी किए गए हैं। लोग इस पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। चेयरमैन ने शहरी क्षेत्र में भवन व संपत्तियों का जीआईएस सर्वे कराने, झारखंडी मंदिर के अटल सरोवर, रानी तालाब के हनुमानगढ़ी मंदिर और बाबा साहेब आम्बेडकर तिराहे का सौन्दर्यीकरण कराने की बात कही। इसके साथ ही सभी अन्त्येष्टि स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने और नगर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, सुभाष पाठक, नंदलाल तिवारी व अक्षय शुक्ला सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मोहल्लों व सड़कों के नाम बदलने का प्रस्ताव
बोर्ड बैठक में नगर के गदुरहवा वार्ड का नाम बदलकर देश के महान वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम वार्ड रखने का प्रस्ताव हुआ। इसी तरह खलवा मोहल्ले का नाम बदलकर केशवपुरी, पूरबटोला का तुलसीपुरम व टेढ़ीबाजार वार्ड का नाम बदलकर मां गायत्री पुरम करने और तिकोनिया पार्क का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रेरणा स्थल करने का प्रस्ताव किया गया। इसी तरह वीर विनय चौराहा से चौक जाने वाली सड़क का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, पंजाब नेशनल बैंक से तुलसीपार्क जाने वाली सड़क का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग, अम्बेडकर तिराहे से सिटी पैलेस जाने वाले रोड का नाम नाना जी देशमुख मार्ग, बैंक आफ इंडिया से झारखंडी रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग का नाम पंडित मदन मोहन शर्मा मार्ग और शानू मेडिकल स्टोर से जिला पंचायत जाने वाली सड़क का नाम बेकल उत्साही मार्ग करने का प्रस्ताव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed