फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Property of those accused of prostitution will be confiscated

Balrampur News: देह व्यापार के आरोपियों की कुर्क होगी संपत्ति

Sat, 18 Oct 2025 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Property of those accused of prostitution will be confiscated
बलरामपुर। देखते ही देखते अनैतिक देह व्यापार के आरोपी अमीर हो गए। अब आरोपियों की संपत्तियां कुर्क करने की तैयारी है। शहर में लॉज के मालिक मंगलदेव गुप्त व अनवर की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस वर्ष 2014 के बाद अचानक मंगल प्रसाद व अनवर की बढ़ी संपत्तियों के स्रोत की जानकारी जुटा रही है। संपत्तियों की कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

कानपुर, गोंडा व सिद्धार्थनगर जनपदों तक अनैतिक देह व्यापार का जाल फैला था। बाहर से युवतियां आती थीं। नेपाल व श्रावस्ती के करीब होने से शहर में पर्यटकों को प्रभावित कर जाल में फंसाया जाता था। शहर में लॉज और होटल की आंड़ में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा 12 सितंबर को हुआ था। बड़े पैमाने पर जांच शुरू हुई तो मामला सुर्खियों में आ गया। इसमें अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें ग्राहक, महिलाओं सहित दो लॉज संचालक ग्राम हरिहरगंज निवासी मंगल प्रसाद गुप्त व सिविल लाइन निवासी अनवर शामिल हैं। अब इन दोनों की संपत्तियों की रिपोर्ट तैयार हो रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2014 के बाद इनकी संपत्तियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

हिस्सेदारों पर भी नजर
लॉज संचालकों की संपत्तियों की जांच के साथ ही उनके बैंक खातों से हुए लेनदेन की भी पड़ताल हो रही है, जिससे सफेदपोशों तक पहुंचाने की राह आसान हो सके। पुलिस आरोपियों से जुड़े लोगों की घेराबंदी में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि कई पहलुओं पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी को सौंपी गई जिम्मेदारी
शहर में अनैतिक देह व्यापार के मामले में जांच के लिए एएसपी विशाल पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। संपत्तियों को कुर्क करने के साथ अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।
- विकास कुमार,, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed