फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Program,wedding

बेटियों के विवाह पर 76.50 लाख रुपये होंगे खर्च

Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Program,wedding
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 150 बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारियां की जा रही हैं। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 17 जून को सामूहिक विवाह के आयोजन होंगे। इस पर करीब 76.50 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। सामूहिक विवाह स्थलों का निर्धारण कर सभी बीडीओ व ग्राम पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवाह कार्यक्रम बेहतर ढंग से कराने के लिए नोडल अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत सभी जोड़ों की धूमधाम से शादी कराई जाए।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन ने 76 लाख 50 हजार रुपये का बजट आवंटित किया है। आर्थिक रूप से कमजोर इच्छुक व पात्र माता-पिता जिनकी पुत्री की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक और पुत्र की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक हो, उन्हें सामूहिक विवाह के मंडप में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना होगा। जिले की तीनों तहसीलों के एसडीएम कार्यालय, सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ कार्यालय और चारों नगर निकायों की ईओ कार्यालय में पंजीकरण की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक बेटी की शादी पर 51-51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। कन्या के दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने व गृहस्थी बसाने के लिए 35-35 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजे जाएंगे। विवाह संस्कार में प्रयोग होने वाली आवश्यक सामग्री जैसे एक-एक जोड़ी चांदी की पायल, बिछिया, कपड़े, 51 प्रकार के बर्तन व की-पैड मोबाइल आदि पर 10-10 हजार रुपये और टेंट, भोजन व नाश्ता आदि पर छह-छह हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed