फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Program

सम्मान समारोह में गांवों के विकास का लिया गया संकल्प

Sun, 08 Aug 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Program
फोटो-3-बलरामपुर सदर ब्लाक सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते सदर विधायक पल्टूराम।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सदर ब्लाक सभागार में बीते दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित प्रधानों का सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान ग्राम प्रधानों ने गांव में विकास करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पंचायत परिषद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम व जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शांतिभूषण शुक्ल ने प्रधानों को अंग वस्त्र देकर किया। सदर विधायक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव में प्रधान के माध्यम से ही धरातल तक पहुंचती है। प्रधान के सहयोग के बिना गांव का विकास संभव नहीं है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि विकास कार्य कराने में प्रधान के सामने यदि कोई समस्या आती हैं तो वह सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि प्रधान संगठित रहे।
विज्ञापन

अगर गांव में विकास कार्य में कोई बाधा आती है अथवा किसी प्रधान का शोषण किया जाता है तो अपनी समस्या संगठन को बताएं। संगठन उनके साथ खड़ा है। सम्मान समारोह को महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी, संरक्षक महेश मिश्रा व जिला उपाध्यक्ष अनूप पांडेय ने भी संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाएं रखने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनूप पांडेय, कोषाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, मंत्री राकेश सोनकर, प्रधान महेश सिंह, प्रधान परमानंद मिश्र, प्रधान रामकृपाल शुक्ला, स्वामीनाथ, पुनीत यादव, भानु जायसवाल, कमलेश गुप्ता, शब्बीर, प्रदीप कश्यप व आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed