फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   private companies will give employment to the unemployed

बेरोजगारों को रोजगार के पंख लगाने की तैयारियां

Mon, 15 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
private companies will give employment to the unemployed
बलरामपुर। बेरोजगारों को रोजगार के पंख लगाने की तैयारियां की जा रही है। जिले में दो दिनों तक शासन से आई दो एलईडी मोबाइल वैन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के बारे में बताएंगी।
विज्ञापन

सीडीओ रिया केजरीवाल ने सोमवार को विकास भवन परिसर से रोजगार के बारे में प्रचार-प्रसार करने वाले दोनों एलईडी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखकर रवाना किया। जगह-जगह कार्यक्रम करके दोनों प्रचार वाहन रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के आकर्षण का केंद्र बन गए।
विज्ञापन

दोनों एलईडी मोबाइल वैन को रवाना करते हुए सीडीओ ने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की तरफ से 15 से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण से लैस करके निजी कंपनियों में नौकरियां दिलाई जा रही है। कौशल विकास मिशन युवाओं को रोजगार दिलाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार वाहन को रवाना करते समय पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक गोविन्द पांडेय व अमित पांडेय और कंप्यूटर आपरेटर विभा शर्मा आदि मौजूद रहे। जिला प्रबंधकों के नेतृत्व में प्रचार वाहन विकास भवन से एमपीपी इंटर कालेज पहुंचा।
एमपीपी इंटर कालेज में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने प्रचार वाहन का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की तरफ से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास मिशन जैसे कार्यक्रम शानदार ढंग से संचालित करा रही है।

एमपीपी से दोनों प्रचार वाहन डीएवी इंटर कालेज, सदर ब्लॉक व एमएलके पीजी कालेज के पास होते हुए जिले में दो दिनों तक भ्रमण कर युवक-युवतियों को कौशल विकास मिशन की महत्ता के बारे में बताएंगे। प्रचार वाहनों के साथ टीम की तरफ से नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed