फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Private buses and taxis did not run, trouble for passengers

Balrampur News: नहीं चलीं प्राइवेट बसें और टैक्सी, यात्रियों को परेशानी

Thu, 04 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 04 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Private buses and taxis did not run, trouble for passengers
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को प्राइवेट बस व टैक्सियों का संचालन बंद रहा। इससे उतरौला व बढ़नी रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों ने ई-रिक्शा की बुकिंग कर 30 से 40 किलोमीटर का सफर तय किया। यात्रियों से ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया भी वसूला।
विज्ञापन



निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार को पांचों नगर निकायों में मतदान हुआ। मतदान को लेकर प्राइवेट बस व टैक्सियों का संचालन बंद रहा। इससे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जूझते रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज के पास स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से बसों का संचालन नहीं हुआ। इससे तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा व बढ़नी जाने के लिए यात्री सवारी का इंतजार करते दिखे। इसी तरह उतरौला व श्रावस्ती के लिए निजी टैक्सी का संचालन बंद रहा। लोगों ने ई-रिक्शा की बुकिंग कर यात्रा की।
विज्ञापन



प्राइवेट बस स्टैंड पर बैठे यात्री कमलेश वर्मा, सरजू प्रसाद, कोयला, कोमल व संतोष आदि ने बताया कि उन लोगों को बढ़नी जाना है। आज प्राइवेट बस बंद हैं। घर पहुंचने में देर हो जाएगी। राजू वर्मा, राजेश कुमार, छोटकऊ व सुरेश ने बताया कि उतरौला के लिए टैक्सी नहीं मिल रही है। रोडवेज बस भी पांच बजे के बाद मिलेगी। ऐसे में ई-रिक्शा से उतरौला जा रहे हैं। उधर, परिवहन विभाग ने तुलसीपुर-बढ़नी मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने का दावा किया है। बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि प्राइवेट बस का संचालन बंद है। इसलिए तुलसीपुर-बढ़नी मार्ग पर 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed