फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prisoners made yoga practice in jail

Balrampur News: कारागार में कैदियों को कराया योगाभ्यास

Fri, 16 Jun 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Jun 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Prisoners made yoga practice in jail
बलरामपुर के जिला कारागार में कैदियों को कराया जा रहा योगाभ्यास।
बलरामपुर। जिला कारागार में शुक्रवार को हर घर आंगन हर घर योग सप्ताह के तहत दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैदियों को योगाभ्यास कराकर निरोग रहने के लिए टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ जेलर शैलेंद्र कुमार सोनकर ने किया। शिविर के पहले दिन योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत, योग सहायक अभिषेक मणि त्रिपाठी व शिखा रानी ने कैदियों को योग व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी दी। सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भ्रामरी, कपाल भाति, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, मंडूकासन, भुजंगासन एवं त्रिकोणासन आदि आसनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर डिप्टी जेलर निर्भय सिंह, डाॅ. जन्मेजय सिंह, संयोगिता यादव, सरिता यादव, चिकित्सा प्रभारी डाॅ. राम जी प्रजापति व आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ योग सप्ताह के क्रम में हंसराज वर्मा ने तुलसीपार्क में योग शिविर का आयोजन किया। उन्होंने लोगों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद हो या आधुनिक चिकित्सा पद्धति एलोपैथ सभी में योग को लाभप्रद बताया गया है। पेट से संबंधित बीमारी हो या हड्डी संबंधी समस्या सभी में चिकित्सक योग व व्यायाम की सलाह देते हैं। उन्होंने सभी लोगों को योगाभ्यास भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed