फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   prisoner accused of killing his wife committed suicide

पत्नी की हत्या के आरोपी बंदी ने कारागार में की आत्महत्या

Wed, 24 Jun 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
prisoner accused of killing his wife committed suicide
बलरामपुर। पत्नी की हत्या के अभियुक्त बंदी ने बुधवार की रात में जिला कारागार में आत्महत्या कर ली है। एसपी देवरंजन वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह सहित अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जायजा लिया। बैरक में बने बाथरूम में लगे पानी के नल से गमछे को गले में बांधकर बंदी के आत्महत्या करने के बारे में अन्य बंदियों ने बताया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिला कारागार में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बड़गौ निवासी जयपाल (30) बंदी ने बैरक में बने बाथरूम में लगे पानी के नल से गमछे को गले में बांध कर आत्महत्या कर ली है। मृतक बंदी पर 19 अप्रैल 2020 को अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या करने के आरोप में जेल में भेजा गया था।
विज्ञापन

मृतक पर तुलसीपुर थाने में केस दर्ज है। कारागार में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ में मौजूद अन्य बंदियों ने बताया कि मृतक ने कल रात में खाना नहीं खाया था। अन्य बंदियों के साथ बातचीत भी नहीं कर रहा था। मृतक के परिवारीजनों को सूचित किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी, एडीएम व सीएमओ के साथ साथ मौके पर सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व सीओ सिटी आरआर सिंह अन्य लोग मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed