फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prime Minister's birthday celebrated with pledges of service

Balrampur News: सेवा संकल्पों के साथ मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Thu, 17 Sep 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday celebrated with pledges of service
नगर के झारखंडी सरोवर की सफाई करते भाजपा पदा​धिकारी।
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलेभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल और मिठाई बांटी गई। कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई की गई। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ ही लोगों ने घरों में आशीर्वाद के दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की प्रार्थना की।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में मरीजों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम पूछा। सदर विधायक पल्टूराम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय और जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। उतरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा की मौजूदगी में मरीजों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन


पचपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और फल बांटे। रेहरा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट माधव वर्मा, भाजपा जिला मंत्री दुष्यंत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष वंदना पासवान, मंडल अध्यक्ष पांडव पासवान, मंडल महामंत्री रजनीश पांडेय, भाजपा नेता आकाश तिवारी और राम उग्गर यादव मौजूद रहे।

सादुल्लाहनगर सीएचसी में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद्र तिवारी, सहकारिता जिला अध्यक्ष बहरैची प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुमित सिंह और मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे।


झारखंडी सरोवर परिसर की हुई साफ-सफाई
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद की ओर से झारखंडी सरोवर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चल रहे अभियान के तहत पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने श्रमदान कर सरोवर परिसर की सफाई की।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने कहा कि स्वच्छता केवल पालिका और सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।इस अवसर पर ईओ लालचंद मौर्य, कर निरीक्षक राजेश कुमार, जेई अविनाश यादव, जेई जल धर्मेंद्र गौड़ और सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय मौजूद रहे।


वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताया समय
गौरा चौराहा स्थित वृद्धाश्रम आबर में प्रबंधक राजितराम विश्वकर्मा, रामकुमार गुप्ता और प्रधान एमडी यादव ने वृद्धजनों को फल व मिठाई वितरित की। सभी ने उनके साथ समय बिताया और सेवा-सहायता का संकल्प लिया। रेहरा बाजार में एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां की देखरेख में सफाई कर्मचारियों ने चेतरामाई मंदिर, हनुमानगढ़ी समेत प्रमुख स्थानों पर सफाई की।


हरैया सतघरवा के बरदौलिया बाजार में शिवपुरा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल महामंत्री जयचंद शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक सुभाष तिवारी, पीतांबर गिरी, अशोक जी महाराज, अमरेश तिवारी और सूर्यकांत मिश्रा मौजूद रहे।

नगर के झारखंडी सरोवर की सफाई करते भाजपा पदाधिकारी।

नगर के झारखंडी सरोवर की सफाई करते भाजपा पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed