फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   President will examine the reality of women's safety and empowerment

Balrampur News: महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण की हकीकत परखेंगी अध्यक्ष

Tue, 04 Nov 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 04 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
President will examine the reality of women's safety and empowerment
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान सात नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर जिले में आएंगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान सबसे पहले संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। वे गोदभराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन

इसके उपरांत वह जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय शेखुईकला में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी। विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी, जिसमें महिला कल्याण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण और आजीविका मिशन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और जिला कारागार का निरीक्षण करेंगी। आठ नवंबर की सुबह वह देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी और उसके बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed