फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations underway to scrutinize details of 15.91 lakh voters

Balrampur News: 15.91 लाख वोटरों का ब्योरा खंगालने की तैयारी

Tue, 28 Oct 2025 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to scrutinize details of 15.91 lakh voters
बलरामपुर। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची 23 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई थी। मतदाता सूची में पहले से दर्ज 15,80,625 वोटरों का ब्योरा खंगालने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। सात फरवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पूरा करके चारों विधानसभा क्षेत्रों की साफ-सुथरी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश कराया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पवन अग्रवाल और उप जिला निर्वाचन अधिकारी /एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से एसआईआर के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

तीन नवंबर तक प्रशिक्षण व प्रपत्र छपाई के कार्य पूरे कराए जाएंगे। चार नवंबर से चार दिसंबर तक नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद नौ दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची को जारी किया जाएगा। आठ जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। 31 जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता
विधानसभा क्षेत्र :: पुरुष :: महिला :: थर्ड जेंडर :: कुल मतदाता
तुलसीपुर :: 2,03,281 :: 1,73,569 :: 10 :: 3,76,860
गैसड़ी :: 1,91,536 :: 1,65,158 :: 16 :: 3,56,710
उतरौला :: 2,30,957 :: 1,95,000 :: 27 :: 4,25,984
बलरामपुर (एससी) ::2,26,784 ::1,94,287 :: 00 :: 4,21,071
कुल मतदाता :: 8,52,558 :: 7,28,014 :: 53 :: 15,80,625

1724 बीएलओ को जिम्मेदारी

-चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1724 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरा कराएंगे। तुलसीपुर में 414, गैसड़ी में 413, उतरौला में 463 व बलरामपुर में 434 बीएलओ कार्य करेंगे। नौ दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची जारी की जाएगी। 31 जनवरी तक मतदाता दावे व आपत्तियां पेश कर सकेंगे। गणना प्रपत्रों में मौजूदा मतदाता सूची के सभी आवश्यक विवरण शामिल होंगे। बीएलओ प्रपत्र देने के बाद जिन मतदाताओं के नाम उनमें हें, यह मिलान करेंगे कि क्या उनका नाम 2003 की सूची में था। यदि ऐसा होगा तो उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है। यदि उनके नाम नहीं हैं, बल्कि उनके माता-पिता के नाम सूची में थे तो उन्हें भी कोई अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed