फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation to open school

स्कूलों को खोलने की तैयारी

Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Preparation to open school
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण के चलते बीते पांच माह बंद पड़े स्कूल-कालेजों में अगले सप्ताह फिर से रौनक लौटेगी। प्रशासन ने जिले में 16 अगस्त से कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू कराने के ळिए 173 स्कूलों के प्रधानाचार्यों से तैयारी से जुड़ी फोटोग्राफ युक्त रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

जिले के सभी शिक्षा बोर्डों के कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त से खुलेंगे और 16 अगस्त से पढ़ाई शुरू होगी। कोरोना प्रोटोकाल के तहत कक्षाओं का संचालन 50 प्रतिशत छात्र संख्या के साथ दो पालियों में कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविन्द राम ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर के 23 राजकीय, 19 वित्त पोषित, 112 वित्तविहीन, तीन संस्कृत, 14 सीबीएसई व दो आईसीएसई हाईस्कूल/इंटर कालेजों के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों को 16 अगस्त से स्कूलों में पढ़ाई शुरू कराने से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी आख्या फोटोग्राफ के साथ डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। फोटोग्राफ में विद्यालय का नाम प्रदर्शित होना चाहिए। सभी स्कूलों में नियमित रुप से परिसर, फर्नीचर, उपकरणों, स्टेशनरी, प्रयोगशालाओं, रसोई घर, कैंटीन व पुस्तकालय आदि की अच्छी तरह साफ-सफाई और नालियों व शौचालयों में कीटनाश्कों का छिड़काव कराना होगा।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रथम पाली में कक्षा 9 व 10 और द्वितीय पाली में कक्षा 11 व 12 के 50-50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को अभिभावकों से सहमति लेकर स्कूलों में पढ़ाने के लिए बुलाए जाएगा। सभी स्कूलों में साबुन, पानी व सैनिटाइजर आदि के इंतजाम किए जाएंगे।

प्राथमिक उपचार के लिए अटेंडेंट, नर्स, चिकित्सक व काउंसलर की व्यवस्था के साथ ही विद्यालय स्तर पर टॉस्क टीम का गठन भी किया जाएगा। थर्मल स्कैनर जांच करते समय छात्र-छात्राओं का तापमान अधिक होने पर तत्काल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था भी करना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed