फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation to acquire land for new railway line from Utraula

Balrampur News: उतरौला से नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी

Fri, 28 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Preparation to acquire land for new railway line from Utraula
बलरामपुर। उतरौला से बलरामपुर तक नई रेल लाइन के लिए 15 मार्च से जमीनों के अधिग्रहण करने की तैयारी की जा रही है। रेल लाइन बिछाने के लिए जिले के 66 गांवों में किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। जिले के 42 गांवों में 257.92 हेक्टेयर जमीन का आकलन छह माह पहले जारी हो चुका है। बाकी बचे जिले के 24 गांवों में जमीनों का चिह्नांकन किया जाएगा। इसके बाद जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। आजादी के बाद बलरामपुर से बहराइच-खलीलाबाद तक लोगों को रेल में सफर करने की सौगात शीघ्र मिलने वाली है। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के अपर मुख्य इंजीनियर रवींद्र मेहरा के अनुसार किसानों से जमीन खरीदने के लिए आकलन जारी कर दिया गया है। खलीलाबाद से बांसी तक रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जो अंतिम चरण में है। बलरामपुर जिले में जल्द काम शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार के साथ रेलवे से प्रोजेक्ट के लिए नामित सहायक अधिशासी अभियंता विजय कुमार रेल लाइन की भूमि का अधिग्रहण कराएंगे। जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed