{"_id":"66e5dc527957d5981f0a10e4","slug":"preparation-for-land-acquisition-for-new-railway-line-balrampur-news-c-99-1-brp1008-114417-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी
Sun, 15 Sep 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
मंगल देव गिरि
बलरामपुर। बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन बिछाने के लिए अगले माह से भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा। 66 गांवों के किसानों से जमीनें खरीदी जाएंगी। इसके सापेक्ष रेलवे की तकनीकी टीम ने अब तक 42 गांवों में किसानों से 257.92 हेक्टेयर भूमि खरीदने का आकलन जारी किया है। अक्तूबर माह में दशहरा के बाद भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होने का दावा किया जा रहा है।
आजादी के 77 साल बाद बलरामपुर से बहराइच-खलीलाबाद तक लोगों को रेल से सफर करने की सौगात शीघ्र मिलने वाली है। खलीलाबाद से बहराइच रेल लाइन परियोजना (स्पेशल प्रोजेक्ट) के तहत पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से बलरामपुर के उतरौला व सदर तहसील के गांवों में भूमि अधिग्रहण कराने के लिए योजना तैयार की गई है। उतरौला तहसील में 35 और सदर तहसील में 31 गांवों से होकर नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण होना है। रेलवे ने दोनों तहसीलों के 42 गांवों में 257.92 हेक्टेयर भूमि खरीद के लिए आकलन जारी कर दिया है। वर्ष 2018-19 की नई रेल लाइन परियोजना जिले में अब धरातल पर उतरने लगी है। किसानों से भूमि खरीदने के लिए रेल मंत्रालय ने 10 करोड़ रुपये आवंटित किया है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अपर मुख्य इंजीनियर ने किसानों से भूमि खरीदने के लिए आकलन भी जारी कर दिया है।
ग्रामवार चिन्हित भूमि (हेक्टेयर में)
उतरौला तहसील के ग्राम टेढ़वा तप्पाबांक में 4.29, चिचुड़ी शहगिया में 7.62, चुचड़ीहदी में 4.15, मलमलिया में 4.89, बांक भवानीपुर में 5.38, गोवर्धनपुरवा में 3.61, ताराडीह में 1.75, पुरैना बुलंद में 7.42, मैनाहा में 6.03, पिड़िया बुजुर्ग में 11.14, छितरपारा में 6.00, पिपराराम में 2.63, बजरमुंडा में 2.75, बकसरिया में 6.45, चपरहिया में 5.41, लालगंज में 3.70, सेखुइया कस्बा में 4.55, उतरौला में 0.83, जोगीबीर में 0.69, अमिया देवरिया में 4.34, बड़हरा में 8.72, रायघरवा में 5.42, कपौवा शेरपुर में 5.34, दारीचौरा में 6.16, विशंभरपुर में 11.16, डोवाढाबर में 5.02 व चवई बुजुर्ग में 19.44 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। सदर तहसील के ग्राम सेखुइया में 4.52, गनेशपुर में 1.20, देवरिया में 5.99, बनघुसरा में 15.85, भवनियापुर में 5.24, लुचुइया में 7.89, फरेंदा में 7.04, धौलपुर में 6.11, जोरावरपुर में 7.62,सिरसिया में 2.71, बलरामपुर में 8.58, बेलवा सुल्तान में 5.13, पयागपुर में 2.41, कलंदरपुर में 9.39 व रघवापुर में 13.21 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
लगाई गई टीम
एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार के साथ रेलवे से प्रोजेक्ट में नामित सहायक अधिशासी अभियंता विजय कुमार रेल लाइन की भूमि का अधिग्रहण करेंगे। भूमि अधिग्रहण दशहरा के बाद शुरू होने की संभावना है।
पवन अग्रवाल, डीएम