फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation for conducting annual examination of 2.56 lakh students

2.56 लाख विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी

Sat, 20 Mar 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Preparation for conducting annual examination of 2.56 lakh students
बलरामपुर। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1840 स्कूलों में वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के 2.56 लाख विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के संसाधन केंद्रों पर 22 मार्च को समय सारिणी के साथ स्कूल महानिदेशक विजय किरन आनंद की तरफ से परीक्षा कराने के संबंध में जारी आवश्यक दिशा निर्देश भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने शनिवार को बताया कि स्कूल महानिदेशक के दिशा-निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के 1840 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के 2,55,556 छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी निरंकार पांडेय को वार्षिक परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के नगर व ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर 22 मार्च को समय सारिणी के साथ-साथ महानिदेशक कार्यालय से वार्षिक परीक्षा कराने के संबंध में जारी आवश्यक दिशा निर्देश सभी बीईओ को उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिले के सभी नगर व ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर 24 को प्रश्नपत्रों को पहुंचाया जाएगा। सभी स्कूलों में 25 व 26 मार्च को वार्षिक परीक्षा कराई जाएगी। मूल्यांकन व परीक्षा फल तैयार करने के लिए 27 से 30 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है।
परीक्षा फल की घोषणा के साथ वितरण 31 मार्च को कराया जाएगा। कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं से 30 मिनट की मौखिक परीक्षा ली जाएगी। कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं को सभी विषयों पर आधारित 50 प्रश्नों के विकल्पीय प्रश्न पत्रों के उत्तर एक घंटे में देने होंगे।
कक्षा छह से सात के छात्र-छात्राओं को प्रत्येक कक्षा के सभी विषयों को शामिल कर 50 प्रश्नों के अति लघु उत्तरीय प्रश्नपत्र दिए जाएंगे जिसे हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय होगा। कक्षा आठ छात्र-छात्राओं को सभी विषयों पर आधारित बहु विकल्पीय व अति लघु उत्तरीय प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे जिन्हें आधे घंटे में हल किया जाएगा।

कक्षा तीन से सात तक की कॉपियों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर और कक्षा आठ की कॉपियों का मूल्यांकन ब्लॉक स्तर पर दूसरे स्कूलों के शिक्षकों से कराया जाएगा। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ, 1840 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के हेडमास्टरों, शिक्षकों और शिक्षामित्रों को वार्षिक परीक्षा कराने के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed