फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pregnant women will receive health tips over the phone

Balrampur News: गर्भवतियों को फोन पर मिलेगा सेहत का मंत्र

Thu, 30 Jul 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women will receive health tips over the phone
फोन पर लोगों को परामर्श देते चिकित्सक ।
बलरामपुर। जिले की गर्भवतियों तक स्वास्थ्य विभाग खुद फोन करेगा। बातचीत की शुरुआत होगी कि कैसी हैं आप.. समय पर जांच करा लीं, कोई परेशानी तो नहीं है। यदि किसी महिला को दिक्कत होगी तो उसी समय जरूरी स्वास्थ्य सलाह दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 108 एंबुलेंस से लेकर अस्पताल तक की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिले में मातृ एवं शिशु सहायता कॉल सेंटर की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके लिए 7704995639 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तीन पालियों में 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं और गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। कॉल सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, पोषण, संस्थागत प्रसव, नवजात की देखभाल, स्तनपान और परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed