फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pregnant wife beaten by friends, foetus dies

Balrampur News: साथियों संग गर्भवती पत्नी को पीटा, गर्भस्थ की मौत

Wed, 19 Feb 2025 07:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Pregnant wife beaten by friends, foetus dies
बलरामपुर। रेहरा बाजार थाने में पीड़ित गर्भवती महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि शक में पहले पति ने पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसे फिर घर बुलाकर साथियों के साथ मिलकर पिटाई की, जिससे साढ़े तीन महीने के गर्भस्थ की मौत हो गई। एसपी के आदेश पर मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने एसपी को बताया कि उसका पति रियाज निवासी ग्राम गोकुला बुजुर्ग थाना सादुल्लाहनगर उस पर शक करता है। रियाज ने उसके दो बच्चों को छीनकर घर से भगा दिया था। इसके बाद वह सराय खास में किराये पर अपने तीसरे बच्चे को जिसकी उम्र लगभग डेढ़ वर्ष है, उसे लेकर रहने लगी। इसके बाद भी रियाज उसे परेशान करता है और 08 दिसंबर को पता चला था कि वह साढ़े तीन महीने की गर्भवती है। इसकी जानकारी रियाज को हो गई तो उसने दोनों बच्चों की बीमार की झूठी जानकारी देकर घर पर बुलाया। रास्ते में ही अपने चार अन्य साथियों के साथ पिटाई की, जिससे गर्भस्थ की मौत हो गई। 17 फरवरी को पीड़ित महिला ने एसपी को आपबीती सुनाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed