फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pradhan and Lekhpal will cooperate in identifying TB patients

Balrampur News: टीबी रोगियों की पहचान में सहयोग करेंगे प्रधान व लेखपाल

Fri, 03 Jan 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pradhan and Lekhpal will cooperate in identifying TB patients
-बलरामपुर के कौवापुर ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद लोग।-स्रोत: विभाग
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक सभागार कौवापुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बैठक हुई। बैठक में 100 दिवसीय टीबी रोगी खोजो अभियान में प्रधान, सचिव व लेखपालों से सहयोग करने की अपील की गई। लोगों ने जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले को क्षय रोग से मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय विशेष टीबी रोगी खोजो अभियान चल रहा है। ग्राम पंचायतों में छिपे हुए क्षय रोगियों को चिह्नित करने में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व लेखपालों से सहयोग लिया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों के सहयोग से ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में टीबी रोगियों की तलाश की जाएगी। गांवों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को टीबी रोग के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों के बलगम की जांच एवं एक्सरे कराकर इलाज शुरू करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई कि टीबी से प्रभावित लोगों और परिवारों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं। टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए गांवों में प्रचार-प्रसार करके इसका लाभ दिलाने का कार्य करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर एसडीएम अभय सिंह ने लेखपाल, पंचायत सचिव व ग्राम प्रधानों को टीबी मुक्त अभियान में क्षय रोगियों की तलाश में मदद करने का निर्देश दिया। बीडीओ अनूप सिंह, डॉ. अरुण शुक्ल, मनोज कुमार, पवन कुमार, डॉ. दीपक चतुर्वेदी, अभय कुमार, ग्राम पंचायत सचिव कृपाशंकर त्रिपाठी, श्यामलाल, आशीष कुशवाहा, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, योगेंद्र, प्रदीप वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed