फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prachi overcame obstacles to become Taekwondo champion

Balrampur News: बाधाओं को मात देकर प्राची बनीं ताइक्वांडो की चैंपियन

Thu, 28 Aug 2025 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Prachi overcame obstacles to become Taekwondo champion
प्राची शुक्ला, ताइक्वांडो ​खिलाड़ी
बलरामपुर। जिले की बेटी प्राची शुक्ल ने साबित कर दिया है कि अगर जज्बा हो तो मंजिल कितनी भी कठिन क्यों न हो, हासिल की सकती है। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्राची आज ताइक्वांडो में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
विज्ञापन


प्राची अब तक 8 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। जहां उन्होंने 4 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। उन्होंने 11 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया और रेड बेल्ट हासिल कर ताइक्वांडो की ऊंचाइयों को छुआ। अपनी उपलब्धियों पर प्राची कहती हैं कि शुरुआत आसान नहीं थी। साधन सीमित थे, लेकिन परिवार का सहयोग और खुद पर विश्वास ही उनकी ताकत बना। खेल मैदान में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, मगर हार मानने के बजाय हर बार और मजबूत होकर लौटीं। उनकी यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन तमाम लड़कियों के लिए संदेश है जो घर की चौखट से बाहर निकलकर सपनों को उड़ान देना चाहती हैं। प्रीति आज युवतियों के लिए हिम्मत और मेहनत की मिसाल बन गई हैं।
विज्ञापन

प्राची की ओलंपिक संघ ने की सराहना
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व देवीपाटन मंडल प्रभारी पूर्व आईएएस अधिकारी राम बहादुर ने भी प्राची की सराहना की। कहा कि प्राची जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिले और प्रदेश की शान हैं। उनका संघर्ष और समर्पण युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। खेलों में आगे बढ़ने के लिए सरकार और संघ हमेशा ऐसे खिलाड़ियों का हरसंभव सहयोग करेगा। हमें विश्वास है कि प्राची भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed