फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power was out in half the city for four hours

Balrampur News: आधे शहर की चार घंटे गुल रही बिजली

Sat, 13 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Power was out in half the city for four hours
फोटो-29-बलरामपुर के उतरौला में प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर/उतरौला। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। लोकल फॉल्ट व तार-पोल के खराबी के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है, ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शनिवार को आधे शहर में चार घंटे बिजली गुल रही है। दोपहर के समय बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। देर शाम तक विद्युत कर्मी फॉल्ट का पता नहीं लगा पाए थे। नगर के चिकनी, नौशहरा, नौवाबाग, आनंदबाग, भगवतीगंज सहित कई मोहल्लों में चार से सात बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत कर्मियों को फॉल्ट न मिलने के कारण आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। उपभोक्ता कलीम, सगीर व मनोज ने बताया कि शाम के समय बिजली कटौती से बहुत परेशानी हुई। बताया कि गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती का अंतराल बढ़ गया है। दिन भर ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है, ऐसे में परेशान होना पड़ता है। अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि कर्मी ब्रेक डाउन का पता लगा रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। उतरौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटेरिया कर्मा डीह में विद्युत पोल गिर जाने के कारण छह जून से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में करीब 25 घरों में बिजली आपूर्ति न होने के कारण अंधेरा छाया हुआ है। एक सप्ताह से बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मोहम्मद उमर, सुखदेव, जैनुल्लाह, अब्दुल्लाह, करम मोहम्मद, करम हुसैन, रामसूरज, विजय पाल, विष्णु, श्रीराम, मनीराम, अनिल कुमार मौर्य, राजमणि, कल्लू मौर्य, गुलशरण मौर्य व राम भगेलू ने बताया कि गिरे हुए पोल से जाने वाली लाइन कर्मा मंदिर तक विद्युत आपूर्ति करती है। पोल गिरने के बाद से मंदिर परिसर में भी अंधेरा है। धार्मिक आयोजन और श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पोल गिरने की सूचना कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed