{"_id":"6aa43db3fd12023001069643","slug":"power-was-out-for-16-hours-in-utraula-balrampur-news-c-99-1-brp1003-154619-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उतरौला में 16 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उतरौला में 16 घंटे गुल रही बिजली
Fri, 11 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27- नगर में बिजली का पोल लगाते विद्युत कर्मी। स्रोत विभाग
बलरामपुर/उतरौला। बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हल्की हवा और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। उतरौला नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात नौ बजे से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तक 16 घंटे बिजली गुल रही। रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उतरौला नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हल्की हवा के साथ बारिश शुरू हुई। इसके बाद रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रातभर उपभोक्ता बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। उपभोक्ताओं की शिकायत और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
उपभोक्ता विनोद, रवि गुप्त, संतोष गुप्त, सुमित कुमार, नसीम अहमद और नसीर शाह ने बताया कि उतरौला तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के ध्यान न देने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। 16 घंटे की बिजली कटौती के कारण इन्वर्टर बंद हो गया। मोबाइल फोन चार्ज न होने से भी दिक्कत हुई। विद्युत मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या रही। इससे सुबह बच्चों को स्कूल भेजने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
10 से अधिक गांवों में लो वोल्टेज की समस्या
महराजगंज तराई। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। महराजगंज तराई और तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 10 से अधिक गांवों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ता आकाश, अमित, श्रीनिवास, महेंद्र, अब्दुल्ला, संतोष, राजकुमार, राजन, मकसूद, अजीम, प्रेमजी और राजू यादव ने बताया कि साहेबनगर, शांतिनगर, लैबुड्डी, बनकटवा, सुगानगर, पूरेछिटन, लहेरी, विजयीडीह, लोनियनपुरवा, रामगढ़ मैटहवा, महराजगंज तराई, हरिहरनगर, कौवापुर और परसपुर बदलपुर गांवों में एक फेज से बिजली आपूर्ति होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के लिए अधिकारियों को फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं होती।