फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power supply disrupted for three hours due to transformer repair; low voltage also caused immense trouble

Balrampur News: ट्रांसफार्मर की मरम्मत से तीन घंटे ठप रही बिजली, लो वोल्टेज ने भी रुलाया

Mon, 10 Aug 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for three hours due to transformer repair; low voltage also caused immense trouble
फोटो-36-बलरामपुर नगर में बिजली तार की मरम्मत करते कर्मी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। सोमवार को शहर के कई मोहल्लों में तकनीकी खराबी और मरम्मत कार्य के चलते घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं उतरौला और तुलसीपुर तहसील क्षेत्रों में दिनभर लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इससे उपभोक्ताओं के साथ ही दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर के पहलवारा फीडर का सुबह 10:10 बजे शटडाउन लिया गया। धुसाह में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पहलवारा और धुसाह गांव में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। उपभोक्ता मुकेश कुमार और राहुल ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से आए दिन मरम्मत कार्य कराया जाता है। इसके चलते कई घंटे बिजली गुल रहती है। दोपहर के समय आपूर्ति बंद होने से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


इसी तरह नगर के बाजार फीडर का शटडाउन लेकर नईबस्ती में ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई गई। इसके चलते दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक मुख्य बाजार, नईबस्ती और तुलसीपुर मार्ग की बिजली आपूर्ति बंद रही। दुकानदार मिथलेश, मनीष और आरिफ ने बताया कि दिन में बिजली गुल रहने से दुकानदारी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उतरौला के आर्यनगर, पटेलनगर, सुभाषनगर और मुख्य बाजार के आसपास दिनभर लो वोल्टेज की समस्या रही। कलीम, शांति, संतोष और रिजवान ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण पानी के मोटर और कूलर नहीं चल पा रहे हैं। फ्रिज और टीवी भी काम नहीं कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed