{"_id":"6a8889220ca0fa3cae05dfaf","slug":"power-outages-caused-by-blown-fuses-and-burnt-wires-consumers-inconvenienced-balrampur-news-c-99-1-brp1003-153591-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फ्यूज उड़ने व तार जलने से गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फ्यूज उड़ने व तार जलने से गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
Fri, 21 Aug 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर में बिजली तार की मरम्मत करते कर्मी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर/गौरा चौराहा। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। शुक्रवार को नगर के मुख्य बाजार में पोल पर आग लगने से करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। तिकोनिया पार्क के पास जंफर खुलने से भी करीब तीन घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। सिविल लाइन स्थित बड़ा परेड ग्राउंड के पास 100 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए डेढ़ घंटे बिजली बंद रखी गई।
मुख्य बाजार के उपभोक्ताओं राजेश, सोनम और पंकज ने बताया कि आए दिन खराबी के कारण घंटों बिजली कटौती होती है। विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की।
बिनोहनी चौराहे पर 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से करीब 170 उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले तीन माह से ट्रांसफार्मर का फ्यूज बार-बार उड़ रहा है। बीते दो दिनों से फ्यूज उड़ने के कारण आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे घरेलू कामकाज के साथ दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। प्रगट गुप्त, राम शंकर, गोविंदे, गुल्लर, ओम प्रकाश, सतीश, नानबाबू, ननके और मंगलदेव ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि तीन माह पहले ट्रांसफार्मर बदला गया था। इसके लिए सुविधा शुल्क भी लिया गया, लेकिन समस्या बनी हुई है। फ्यूज जोड़ने के नाम पर लाइनमैन द्वारा पैसे मांगने का भी आरोप लगाया गया है।
उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
उधर, गौरा चौराहा क्षेत्र में तुलसीपुर के जहांदरिया फीडर से जुड़े 20 से अधिक गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। दिन-रात बार-बार बिजली कटने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। डॉ. अरशद हुसैन, मो. अकरम खान, घनश्याम यादव और पुजारी दास ने बताया कि आपूर्ति का कोई निर्धारित समय नहीं है। कई बार घंटों बिजली गुल रहती है।