{"_id":"6096bb688ebc3ed1e6362963","slug":"power-cut-of-36-villages-balrampur-news-lko5773442142","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। बीते दिन आई तेज आंधी व बारिश से स्थानीय क्षेत्र में बिजली के कई पोल गिर गए है। इससे क्षेत्र के 36 गांवों में बिजली गुल हो गई है। क्षेत्रवासियों ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था में सुधार न होने पर क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
क्षेत्रवासी राधेश्याम, अवधेश कुमार, समर बहादुर, अनिल कुमार व अमित सिंह आदि ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता को भेजे गए पत्र में कहा है कि सात मई को आई तेज आंधी व बारिश से पावर सब स्टेशन तुलसीपुर के अंतर्गत हरैया फीडर से बिजली आपूर्ति होने वाले क्षेत्र में कई पोल धराशाई हो गए।
बिजली के पोल गिरने से नैकिनिया, रेहरा, भंगहाकला, नंदमहरा, भगवानपुर व रतनपुर सहित भारत नेपाल सीमा से सटे करीब 36 गांवों में बिजली गुल हो गई है। 15 हजार आबादी ढिबरी के सहारे रात काट रही है। हरैया फीडर पर इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
यदि शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं कराया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जेई विकास चंद ने बताया कि इंडेंट भेजा जा चुका है। जैसे ही पोल उपलब्ध होगा उसे लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।