{"_id":"64ad95bdb59733e439043c28","slug":"poultry-farm-business-in-trouble-balrampur-news-c-99-1-brp1003-972-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पोल्ट्री फाॅर्म का व्यापार संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पोल्ट्री फाॅर्म का व्यापार संकट में
Tue, 11 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग।
बलरामपुर। पोल्ट्री सेक्टर को नुकसान से बचाने के लिए कुक्कुट विकास समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में उप जिलाधिकारी को सौंपा। समिति की तरफ से गुणवत्तापूर्ण अंडेे की उपलब्धता संबंधी शासनादेश को सख्ती से लागू किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
जिलाध्यक्ष डीपी सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों की ओर से सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर में असीम संभावनाएं हैं। यह स्वरोजगार का अवसर सृजित करने के लिए एक उत्तम माध्यम है। इसके बावजूद प्रदेश के पोल्ट्री फार्म्स संचालकों को इन दिनों भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण यहां हरियाणा, पंजाब व आंध्र प्रदेश से भारी मात्रा में अंडों को मंगाना है। जिसके चलते प्रदेश के अंडा उत्पादकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इन प्रदेशों के व्यापारी राज्य के काेल्ड स्टोरेज में अंडों की जमाखोरी कर दाम बढ़ाकर बेचते हैं। ऐसे में यहां के फार्म बंद होते जा रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने मांग किया है कि पोल्ट्री नीति से संबंधित 29 मई 2023 के संशोधित शासनादेश को सख्ती से लागू किया जाए। इस अवसर पर नजमुद्दीन, मोहम्मद अनीश, मोहम्मद जलील, मुन्नू, साकिब, शब्बू व हबीब सहित समिति के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।