{"_id":"5f17207e8ebc3e63b956ec6e","slug":"positive-balrampur-news-lko531824189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय की कर्मी सहित छह कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय की कर्मी सहित छह कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार की रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में छह लोग पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सीएमओ कार्यालय की एक महिला कर्मी व एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स शामिल है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है।
जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार की रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में बलरामपुर नगर क्षेत्र के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक 47 वर्षीय महिला सीएमओ कार्यालय की कर्मचारी और एक 30 वर्षीय महिला वीटीएम हॉस्पिटल की स्टॉफ नर्स है। पयागपुर बहराइच जनपद निवासी दो लोगों की रिपोर्ट भी जिले के ट्रूनाट मशीन की जांच में पॉजिटिव पाई गई है। इसके अतिरिक्त पॉजिटिव पाया गया एक युवक जैतापुर गैसड़ी का निवासी है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में जो लोग भी आए होंगे उनका सैंपल शीघ्र ही जांच के लिए भेजा जाएगा।
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती आठ कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि स्वस्थ होने वाले आठों मरीजों को सुरक्षा ककिट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 151 हो गई है। 110 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 38 हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 252 सैंपल संग्रहित किए गए है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक कुल 16054 सैंपल लखनऊ भेजे गए है। इनमें से 14984 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव व 151 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 925 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।