फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Posing as a bank employee, a cyber fraudster defrauded an elderly man of Rs 7.50 lakh

Balrampur News: बैंक कर्मचारी बनकर बुजुर्ग से 7.50 लाख की साइबर ठगी

Tue, 09 Jun 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Posing as a bank employee, a cyber fraudster defrauded an elderly man of Rs 7.50 lakh
बलरामपुर। खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मचारी बताकर साइबर अपराधी ने बुजुर्ग के मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजा और खाते से कुल 7.50 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

तुलसीपुर के पुरानी बाजार निवासी कुंवर कमलेश वर्मा ने बताया कि 13 मई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम मनीष कुमार बताते हुए खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन

उसने अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर बीओबी वर्ल्ड का लोगो भी लगा रखा था, जिससे पीड़ित को उस पर विश्वास हो गया। साइबर ठग ने खाते से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने एक लिंक भेजा और मोबाइल में बीओबी वर्ल्ड नाम का एपीके डाउनलोड करा दिया। इसके बाद 14 मई को दो लाख और 15 मई को 4.95 लाख रुपये निकाल लिए। इसी दिन दूसरे खाते से भी 30 हजार और 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस प्रकार कुल 7.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed